MI vs CSK, 33nd Match IPL 2022 Highlights:
आईपीएल 2022 का 33वां मैच 21 अप्रैल को Mumbai Indians vs Chennai Super Kings के बीच खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिए इस तरह चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई की लगातार सातवीं हार।
Dr DY Patil Sports Academy स्टेडियम में खेले गए IPL 2022 सीजन का 33वां मैच 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुनते हुए मुंबई को बल्लेबाजी को आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही दूसरी ही गेंद पर मुकेश चौधरी ने कप्तान रोहित शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया। पांचवी ही गेंद पर मुकेश चौधरी ने शानदार यॉर्कर गेंद पर ईशान किशन को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान किशन भी कप्तान की तरह शून्य पर आउट हो चले।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मुंबई को मुश्किल से उबारने की कोशिश करते दिखे। लेकिन विकेट की इस पतझड़ में वो कुछ ज़्यादा नहीं कर पाए और 21 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यू कर रहे ऋतिक शौकीन मुंबई की लड़खड़ाती पारी को आगे ले जाने की कोशिश की लेकिन 25 गेंद में 25 रन बनाकर वो भी अपना विकेट गवा बैठे।
लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 43 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह तिलक वर्मा ने एक जूझते हुई पारी को अपने सूज-बुझ से 155 रन के सम्मानजनक स्कोर तक ले गए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ शून्य पर पवेलियन लौट गए। मिशेल सैंटनर 9 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा ने संभाल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
रॉबिन उथप्पा 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू 35 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चले। कप्तान रविंद्र जडेजा भी 3 रन पर आउट हो गए।
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रन बनाने थे लेकिन पहली ही गेंद पर प्रिटोरियसआउट हो चले। दूसरे छोड़ पर धोनी थे, ड्वेन ब्रावो आये और उन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब जीत के लिए 16 रन की जरुरत थी, धोनी ने तीसरी गेंद पर छक्का जमाया, चौथी गेंद पर चौका तो पांचवी गेंद पर 2 रन लिए। अब ओवर की अंतिम गेंद पर चार रन की जरुरत थी, धोनी ने चौका लगा टैंको दूसरी जीत दिलाई।
MI vs CSK, 33rd Match, Indian Premier League 2022 – Dr DY Patil Sports Academy, Mumbai
Player of the Match – Mukesh Choudhary
प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह.
चेन्नई सुपरकिंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्ष्णा, मुकेश चौधरी.