Bihar Desi Gopalan Protsahan Yojana 2024 : इस समय बिहार सरकार किसानों और आम नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित करते हुए देखी जा सकती है, उन्ही योजनाओं में से एक और योजना शुरू की गई है, जिसका नाम देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना (Gau Palan Yojana Bihar 2024) है। राज्य सरकार समय समय पर बिहार की जनता हो या किसान कुछ कल्याणकारी योजना लाते रहते हैं। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर बिहार सरकार एक योजना की शुरुआत की हैं जिसका नाम देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2024 हैं |
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में देसी गाय पालन करना और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिसकी मदद से युवाओं को रोजगार मिल सके और किसान अपनी आय को भी बढ़ा सकते है। इसी उद्देश्य को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना (Bihar Desi Gopalan Protsahan Yojana)
इस योजना के बारे में बता दे कि, बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसमें बिहार सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और रोजगार को बढ़ाने के लिए बिहार देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना 2024 शुरू की गई है। यह योजना देसी गाय या बछिया जैसे पशु पालने वाली नागरिकों को अधिकतम 75% तक सब्सिडी प्रदान करती है ।
इस अनुदान राशि की मदद से गायों को पाला जाता है और दूध का उत्पादन किया जाता है। यह अनुदान राशि देसी गायों की संख्या के आधार पर लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाती है, यदि आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 Yojana 2024 Overview
Post Name | Bihar Desi Gaupalan Protosahan Yojana 2024 |
Post Date | 21/07/2023 |
Scheme Name | बिहार देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2024 |
Benefit | 75 % तक अनुदान |
Official Notification Issue Date | 20/07/2023 |
Apply Date | 01/08/2023 |
Last Date | 01/09/2023 |
Apply Mode | Online |
Who Can Apply | बिहार राज्य का स्थाई निवासी |
Department | Animal And Fish Resources Department, Patna |
Official Website | Click Here |
देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना
यह योजना आज बिहार में केवल रोजगार के अवसर प्रदान नही करती है, बल्कि देसी गायों का संरक्षण भी बढ़ावा देते हुए देखी जा सकती है। आज हम सभी जानते हैं की, देसी गायों की भर्ती संख्या भी एक चिंता का विषय है ऐसे में इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। बिहार देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति उसके लबों को जानकार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सब्सिडी की राशि
इस योजना को सरकार द्वारा सब्सिडी राशी प्रदान करने के लिए चार श्रेणियां में बांटा गया है, जिसमें एससी एसटी वर्ग के संबंधित व्यक्तियों के लिए 75% सब्सिडी प्रदान की जाने वाली है, वही समाज के अन्य सभी वर्गों के लिए 50% तक सब्सिडी का ऐलान किया गया है, इसके अलावा 15 से 20 गए अतिरिक्त पालने वालों के लिए 40% सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।
कैटेगरी के अनुसार दिया जायेगा लाभ
इस योजना के तहत सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है, जिसे की सभी वर्ग के बेरोजगार नागरिकों एवं किसानो को इस योजना का ल्ब्भ मिल सके और वह अपने लिए आसानी से गाय पालन कर सके. इसके तहत अनुदान राशि को 4 अलग अलग कैटेगरी में बांटा गया है।
2 से 4 देशी गाय/हिफर की खरीदी पर
गाय/हिफर की संख्या | मूल्य | SC/ST/OBC (अनुदान 75%) | अन्य सभी वर्ग को (अनुदान %) |
2 देशी गाय/हिफर पर | ₹2,42,000 | ₹1,81,500 | ₹1,21,000 (50%) |
4 देशी गाय/हिफर पर | ₹5,20,000 | ₹3,90,000 | ₹2,60,000 (50%) |
15 से 20 देशी गाय/हिफर खरीदने पर
गाय/हिफर की संख्या | मूल्य | सभी वर्गो के लिए अनुदान (40%) |
15 देशी गाय/हिफर | ₹20,20,000 | ₹8,08,000 |
20 देशी गाय/हिफर | ₹26,70,000 | ₹10,68,000 |
अगर आप इस योजना के अंतर्गत 2 एवं 4 देशी गाय/हिफर की डेयरी स्थापित करते हैं तो इसके लिए अत्यंत पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 75% तक सब्सिडी दी जाने वाली है, वहीं अगर आप 15 एवं देशी गाय/हिफर की डेयरी स्थापित करते हैं तो ऐसे में सभी वर्गों के नागरिकों को इस योजना के तहत 40% तक का अनुदान दिया जाने वाला है।
Bihar Desi Gopalan Protsahan Yojana 2024 में आवेदन के लिए पात्रता
Bihar Desi Gopalan Protsahan Yojana 2024 में यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा जैसे –
- गोपालन प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन करने हेतु आपको बिहार का निवासी होना आवश्यक है।
- देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना 2024 बेरोजगार नागरिकों के लिए शुरू की गई है, जिसमें बेरोजगार युवक भी इसके पात्र माने जाएंगे।
- राज्य के पशुपालन एवं किसान भी इस योजना के लिए पात्र माने गए हैं।
- इस योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
- डेरी स्थापित करने के लिए आवेदन के पास 5 से 10 बीघा जमीन होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास दुग्ध उत्पादन समिति का सदस्य प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास अपने जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है।
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- परियोजना लागत की प्रति
- जमीन के दस्तावेज
- बैंक डिफॉल्टर नहीं होने का शपथ पत्र
- संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
Gau Palan Yojana Bihar 2024 में आवेदन इस तरह से करे –
अगर आप बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना 2024 में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके लिए आपको –
- सबसे पहले देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहा आपको आवेदन के लिए Login करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहा आपको अपनी जानकारी देकर पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस नये पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।